बी. एस. नेगी महिला पॉलीटेक्निक, ओ. एन. जी. सी. में योगासन प्रदर्शन

बी. एस. नेगी महिला पॉलीटेक्निक, ओ. एन. जी. सी. कौलागढ़ रोड, देहरादून में रिवर्स पलायन संवाद द्वितीय चरण एवं दून योग महोत्सव 2023 में अलग-अलग दिन योगासन प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमालयीय विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया था। इस कार्यक्रम में सामूहिक संगीतमय योगाभ्यास तथा एकल योगासन प्रदर्शन में संस्थान के 12 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये।