यशस्विनी सम्मान 2023

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “ओशीन वीमेन एण्ड चिल्ड्रन वॉलफेयर ट्रस्ट” हरिद्वार द्वारा नर्सिंग के क्षेत्र में विगत 17 वर्षों से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए हिमालयीय कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ० अंजना विलियम्स को वर्ष के “यशस्विनी सम्मान 2023” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि हिमालयीय विश्वविद्यालय की प्रबंधन समिति की उपाध्यक्षा सुश्री विदुषी निशंक रहीं।
कार्यक्रम आयोजिका श्रीमती रश्मि चौहान (फाउण्डर) ने कहा कि ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता है।